
देवास। मध्यप्रदेश शासन ने जेल विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार जिला जेल देवास की अधीक्षक श्रीमती हिमानी मनवारे का तबादला कर उन्हें जिला जेल खरगोन भेजा गया है, वहीं जिला जेल खरगोन के कार्यवाहक अधीक्षक विद्या भूषण प्रसाद को स्थानांतरित कर देवास जेल का नया अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
आदेश के मुताबिक दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के इस निर्णय से अब देवास जेल की कमान विद्या भूषण प्रसाद के हाथों में होगी, जबकि हिमानी मनवारे खरगोन जेल की जिम्मेदारी संभालेंगी।
इस प्रशासनिक बदलाव को लेकर जेल विभाग और स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल है।
