बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज, मां को दी मुखाग्नि

 

कटनी। जिले की बहोरीबंद तहसील की ग्राम पंचायत गोरहा के ग्राम रक्सेहा में एक ऐसा वाक्या सामने आया है, जिसमें पुत्री ने एक बेटे का फर्ज निभाते हुए अपनी मां को मुखाग्नि दी। बताया जाता है कि लड़की के पिता ओमप्रकाश अग्रवाल का पहले ही निधन हो चुका था, आज लड़की की मां कृष्णा अग्रवाल का भी निधन हो गया। इस परिवार में कोई पुत्र नहीं होने की वजह से अंतिम संस्कार के लिए बेटी को आगे आना पड़ा। हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार की क्रिया पुत्र द्वारा ही सम्पन्न कराई जाती है लेकिन एक बेटी ने यह फर्ज निभाकर समाज के सामने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Next Post

38वें अन्तर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा उत्सव-2025 में जेयू का दल रवाना

Sat Mar 1 , 2025
ग्वालियर। भारतीय विश्वविद्यालय संघ,नई दिल्ली द्बारा आयोजित 38वा अन्तर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा उत्सव-2025, जो इसबर्ष एमिटी विश्वविद्यालय की संगठन व्यवस्था में 3 मार्च से 7 मार्च तक आयोजित होने जा रहा है, इस युवा उत्सव में संस्कृतिक, साहित्यिक, म्यूजिक एवं थियेटर की 28 विधाओ में भारत के चयनित 120 विश्वविद्यालय […]

You May Like