पूर्वी थाईलैंड में सड़क दुर्घटना में 17 की मौत, 32 घायल

बैंकॉक, 26 फरवरी (वार्ता) पूर्वी थाईलैंड के प्राचिनबुरी प्रांत में एक बस दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए। स्थानीय सड़क सुरक्षा केंद्र ने बुधवार को यह जानकारी दी।

केंद्र ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह करीब तीन बजे जब यह दुर्घटन हुयी तब बस में 49 लोग सवार थे।

दुर्घटना में 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक की अस्पताल भेजे जाने के बाद मौत हुयी। इसके अलावा, 32 लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से कहा कि सड़क का यह हिस्सा दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। और प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दुर्घटना ब्रेक सिस्टम की विफलता के कारण हो सकती है।

Next Post

शिव भक्ति में लीन रहते है अक्षय कुमार

Wed Feb 26 , 2025
मुंबई, 26 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की आस्था भगवान शिव में गहरी है। वर्ष 2024 में, अक्षय कुमार ने अपने भक्ति गीत शंभू के साथ गायन में डेब्यू किया, जो पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित था। इस गीत की रिलीज़ के एक साल से […]

You May Like