
पानसेमल,
हितग्राहियों की बनवा रहे फॉर्मर आईडी,नहीं बनने पर किसानो को हो सकती हैं असुविधा।
पानसेमल क्षेत्र में शासन के निर्देश पर विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने हेतु अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा आवश्यक प्रक्रिया संपन्न की जा रही है वहीं किसानों की फॉर्मर आईं डी बनाने के लिए प्रशासनिक अमले द्वारा ग्रामों में जाकर परिवारों का डेटा अपडेट करवाया जा रहा है। SDM पानसेमल रमेशचंद्र सिसोदिया ने बताया कि कलेक्टर गुंचा सनोबर के निर्देशन में कार्य करते हुए अधिक से अधिक किसानों की आई डी बनाने का कार्य किया जा रहा है,जिसमें तहसीलदार पटवारी सहित अन्य कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं,दूरस्थ ग्रामों में नेटवर्क की समस्या के कारण कार्य धीरे हो रहा है घटया ग्राम पंचायत के गेंद्री, केवड़ी सहित अन्य स्थानों पर किसानो की फॉर्मर आईं डी बनाई गई।क्षेत्र में कुल 15523 किसान हैं जिनमें से 8506 की फॉर्मर आईं डी बनाई जा चुकी हैं तथा 7017 किसानो की आई डी बनाना शेष है।इस दौरान तहसीलदार सुनील सिसोदिया,पटवारी हिम्मत भोंसले भी मौजूद रहे।
