बेंगलुरु 21 फरवरी (वार्ता) मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को टॉस जीतकर वूमेंस प्रीमियर लीग के सातवें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां मुम्बई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर कहा कि पहले छह ओवर महत्वपूर्ण होंगे इस लिये उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
वहीं रॉयल चैंलेंजर्स की कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि उन्हें पहले बल्लेबाजी करने में कोई दिक्कत नहीं है और उम्मीद है कि ओस वडोदरा की तरह बड़ी भूमिका नहीं निभाएगी।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एकादश: स्मृति मंधाना (कप्तान), डैनी व्याट-हॉज, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राघवी बिस्ट, कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहम, किम गर्थ, एकता बिष्ट, वीजे जोशीता और रेणुका सिंह।
मुंबई इंडियंस एकादश: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, एस सजना, जी कमलिनी, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल और परुनिका सिसौदिया।
