तहसील कार्यालय में स्थाई अधिकारी नही होने से जनता परेशान  कई नामांतरण फाइले पड़ी पेंडिंग

सीतामऊ। तहसील कार्यालय में स्थाई अधिकारी नही होने से आमजन को परेशानी झेलना पड़ रही है अंचल क्षेत्र से लोग अपने राजस्व सबंधित काम करवाने के लिए तहसील कार्यालय में आते है लेकिन अधिकारी के बोर्ड पर नही बैठने से परेशान होकर शाम को घर जाना पड़ता है। उल्लेखनीय है कि नायब तहसीलदार प्रतिभा भाबर अपने पारिवारिक कार्यक्रम के लिए छुट्टी पर है, ऐसे में नायब कोर्ट के राजस्व सबंधित मामले पूरी तरह बंद पड़े है। लोग आते है चले जाते है, जिला प्रशासन कलेक्टर अदिति गर्ग द्वारा 06 फरवरी 2025 को एक आदेश निकाला गया था, जिसमे शुभम पाटीदार को सीतामऊ के लिए आदेशित किया गया था जो की शुभम पाटीदार डिप्टी कलेक्टर है इससे पूर्व उनको मल्हारगढ़ में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर नियुक्त थे। वहा से उनको सीतामऊ तहसीलदार के पद पर नियुक्त कर भेजे गए ऐसे में तहसीलदार पाटीदार को दो हफ्ते होने आए हैं लेकिन बोर्ड पर नहीं बैठने से कई किसान एवं आमजन के नामांतरण बटवारे जैसे अन्य राजस्व संबंधी मामले पेंडिंग पड़े हैं जिससे आमजन परेशान हैं। अपने राजस्व मामले को लेकर तहसील मुख्यालय पर सुबह से शाम तक भटकते रहते हैं। तहसील परिसर में बैठे किसान राजेश पिता नरसिंग एवं सोहन बाई से पूछा गया तो उनका कहना है कि हमारे द्वारा तहसील में रजिस्ट्री नामांतरण के लिए आवेदन दिया गया। उसमें क्रेता विक्रेता दोनों आए हुए हैं साइन के लिए लेकिन 10:00 बजे से 3 बजे तक कोई अधिकारी नहीं आने से हम परेशान हो रहे हैं तथा मन्नालाल पिता रूघा नायक बापच्या भी अपने मकान की रजिस्ट्री एवं आवेदन सहित तहसील में देने आए हुए थे लेकिन 3 बजे तक अधिकारी के नहीं होने से परेशान हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग को भी अवगत कराया गया।

Next Post

डेमू के आगे कूदकर महिला ने दी जान

Fri Feb 21 , 2025
पिपलियामण्डी। थडोद स्थित ढिकनिया अण्डरब्रिज के यहां ट्रेन से कटकर एक युवती की मौत हो गई। मामला आत्महत्या का सामने आ रहा है। पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शाम 4.30 बजे करीब चित्तोड़गढ़-रतलाम डेमू के आगे एक युवती कूद गई। महिला के सिर में गंभीर चोंट आने […]

You May Like