अमित शाह देर रात पहुंचे भोपाल, आज करेंगे चुनाव प्रचार

भोपाल, 26 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह देर रात भोपाल पहुंचे। स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने उनकी अगवानी की।

श्री शाह की अगवानी करने वालों में मुख्यमंत्री डॉ यादव के अलावा लोकसभा चुनाव के पार्टी प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय और चुनाव समिति संयोजक हेमंत खंडेलवाल शामिल थे। श्री शाह ने रात्रि विश्राम भोपाल में ही किया।

वरिष्ठ भाजपा नेता श्री शाह आज दिन में गुना और राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाएं लेंगे।

Next Post

लोस चुनाव के दूसरे चरण में 88 सीटों के लिये मतदान शुरू

Fri Apr 26 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 26 अप्रैल (वार्ता) लोक सभा चुनाव के दूसरे चरण में 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 सीटों पर शुक्रवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान कराने […]

You May Like

मनोरंजन