
जबलपुर। प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना वर्ष 2025 के अंतरगत वनमण्डल जबलपुर के समस्त परिक्षेत्र में गिद्धों की गणना प्रारंभ की गई। जिसमें परिक्षेत्र अधिकारी पाटन श्रीमती विशाखा तिनखेड़े एवं परिक्षेत्र अधिकारी शहपुरा श्रीमती सोनम जैन के नेतृत्व में क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा पूर्व से चिन्हांकित स्थलों पर जाकर गिद्धों की गणना की गई। जिसमें पाटन परिक्षेत्र की तमोरिया, हरदुआ और कटंगी बीट में 55 वयस्क, 4 अवयस्क गिद्ध तथा शहपुरा परिक्षेत्र की बेलखेड़ा एवं गुबरा बीट में 7 वयस्क गिद्ध पाए गए, इस प्रकार कुल 62 वयस्क तथा 04 अवयस्क गिद्ध पाए गये।
