सोहम शाह की फिल्म क्रेजी का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता-निर्माता सोहम शाह की आने वाली फिल्म क्रेजी का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

क्रेजी का ट्रेलर बिल्कुल क्रेजी, अलग और यूनिक है।ट्रेलर से साफ है कि सोहम शाह एक और ताजगी, यूनिक और अतरंगी कॉन्सेप्ट लेकर आ रहे हैं। वो दर्शकों को कुछ ऐसा नया और मजेदार देने वाले हैं, जो पहले कभी नहीं देखा गया। इसने फिल्म के लिए उत्साह और बढ़ा दिया है।

गिरीश कोहली लिखी और निर्देशित फिल्म क्रेजी के निर्माता सोहम शाह, मुकेश शाह, अमिता शाह और आदेश प्रसाद हैं, जबकि सह-निर्माता के तौर पर अंकित जैन हैं। फिल्म क्रेजी 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Next Post

सूदखोरों के खिलाफ महू पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Tue Feb 18 , 2025
6 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार   इंदौर. महू पुलिस ने सूदखोरी के चलते आत्महत्या करने वाले युवक के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 6 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक हितिका वासल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार द्विवेदी के निर्देशन में […]

You May Like