अधिवक्ता अधिनियम संशोधन विधेयक का करेंगे विरोध

जबलपुर। मध्य प्रदेश जूनियर लायर्स एसोसिएशन ने प्रस्तावित अधिवक्ता अधिनियम संशोधन विधेयक का विरोध करने का निर्णय लिया हैै। इस सिलसिले में विधि भवन के बेसमेंट में आवश्यक बैठक आहूत की गई। इस दौरान संशोधन विधेयक के मूलभूत प्रविधानों पर वाद-विवाद-संवाद को गति दी गई। अधिवक्ता अपूर्व त्रिवेदी, शुभम अग्रवाल, ऋषभ दुबे, शुभम मिश्रा, विनीत टेहनगुरिया ने अधिवक्ता समुदाय के हितों के विपरीत संशोधन के बिंदुओं का विरोध किया। संरक्षक आशीष त्रिवेदी, प्रशांत अवस्थी, असीम त्रिवेदी अधिवक्ता विरोधी कदम का हर संभव विरोध करने का संकल्प लिया। अधिवक्ता अजय द्विवेदी, संजय शर्मा, जयंत पटेल, आशीष तिवारी, पंकज तिवारी, एसएस ठाकुर, ब्रजेश दुबे, निर्देश पटेल, ऋषि चौकसे व शुभम पाटकर ने भी विरोध का स्वर बुलंद किया।

Next Post

डब्ल्यूपीएल में गिल्लियां पूरी तरह से स्टंप से हटने पर विकेट को आउट माना जायेगा

Tue Feb 18 , 2025
वडोदरा (वार्ता) दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच 15 फरवरी को खेले गए मैच में रनआउट को लेकर पनपे विवाद के बीच डब्ल्यूपीएल की सभी टीमों को गिल्लियां पूरी तरह से स्टंप से हटने पर विकेट को आउट माने जाने के नियम से अवगत दिया है। इस […]

You May Like