रंगदारी नहीं देने पर सिविल इंजीनियर पर हमला, कार में तोडफ़ोड़

जबलपुर: बेलबाग थाना अंतर्गत भानतलैया में रंगदारी नहीं देेने पर सिविल इंजीनियर पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद उसकी कार में तोडफ़ोड़ कर दी। पुलिस ने बताया कि अभिलाष नाहर 27 वर्ष निवासी भानतलैया टाटा टावर के पास बेलबाग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे सिविल इंजीनियर है।

फूटाताल ग्राउण्ड से शादी समारोह के बाद अपनी सफेद रंग की स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 20 सीएम 2456 से मोहल्ले में रहने वाले तुषार, रोहित, मोहित के साथ फूटाताल ग्राउण्ड से सुबह लगभग 4 बजे अपने घर भानतलैया टाटा पावर के पास पहुंचा ही था कि वहीं रोड़ में मोहल्ले के पास रहने वाला साहिल बिरहा और साहिल बिरहा का भाई मिले वह जैसे ही अपनी कार से उतरा दोनों उससे पैसेां की मांग करने लगे, उसने पैसे देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया।कार के सामने का कांच तोडफ़ोड़ कर दी।

Next Post

जंगल से बरामद हुआ चोरी गया ट्रक

Sun Feb 16 , 2025
जबलपुर: तिलवारा थाना क्षेत्र से ट्रक चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  साथ ही मझौली के जंगल से चोरी गए ट्रक को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि 13 फरवरी को श्रीमती गंगोत्री सिंह 55 वर्ष निवासी पाण्डू नगर थाना कोतवाली जिला शहडोल […]

You May Like