मंदिर में चढ़ावे के रूप में एकत्रित 58 किलो अफीम नारकोटिक्स विभाग ने कब्जे में ली, मन्नत पूरी होने पर भक्तों ने चढ़ाई थी

नीमच। श्री सांवलियाजी मंदिर में चढ़ावे के रूप में एकत्रित हुई 58 किलो से ज्यादा की अफीम को नारकोटिक्स विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया। नीमच, मंदसौर और प्रतापगढ़ से नारकोटिक्स विभाग की 2 टीमें मंदिर पहुंची। उन्होंने गर्भगृह के नीचे बने तहखाने में रखी हुई अफीम की जांच की। अफीम को तौलने के लिए विभाग की टीम इलेक्ट्रॉनिक कांटे लेकर आई थी। करीब 4 घंटे तक चली कार्रवाई में अफीम को तोला गया और कागजी कार्रवाई पूरी की गई। वहीं, इस पूरे मामले में मंदिर मंडल की सीईओ और अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम ने जानकारी देने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि इसकी जानकारी सिर्फ नारकोटिक्स विभाग ही देगा।

मन्नत पूरी होने पर चढ़ाते हैं किसान यह अफीम पिछले कुछ साल में चढ़ावे के रूप में आई थी। मेवाड़ और मालवा में अफीम की अच्छी उपज होने की मन्नत पूरी होने पर किसान उसका कुछ हिस्सा सांवरा सेठ को चढ़ाते हैं। किसान कैश के साथ प्लास्टिक (पॉलिथीन) की थैलियों में थोड़ी-सी अफीम भंडार में चढ़ाते हैं। यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। काफी समय से इसकी शिकायतें मिल रही थीं।

अफीम को प्रसाद के रूप में बांटते थे करीब दो-तीन साल पहले तक इस अफीम को मंदिर के पुजारी खुद के लिए यूज करते थे। साथ ही विशिष्ट भक्तों को प्रसाद के रूप में भी देते थे। इसे लेकर मंदिर चर्चाओं में रहा था। बाद में मंदिर मंडल के प्रशासनिक अधिकारियों ने एक्शन लेते हुए अफीम को अपने कब्जे में लेना शुरू किया और उसे तहखाने में रख दिया।

लेकिन, किसी आरटीआई कार्यकर्ता ने लेटर लिखकर इसकी शिकायत नारकोटिक्स विभाग को कर दी। इसके बाद अफीम सीज की गई। इस कार्रवाई के दौरान एडीएम प्रभा गौतम मौजूद थीं, लेकिन उन्होंने कार्रवाई करने वाले विभाग का हवाला देते हुए कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया।

भविष्य में पुलिस को सौंपा जाएगा बताया जा रहा है कि भविष्य में हर चतुर्दशी पर पुलिस की निगरानी में भंडार से निकलने वाली अफीम को वजन करके पुलिस को सौंपा जाएगा।

हर महीने आता है करोड़ों का चढ़ावा सांवलिया सेठ के चढ़ावे का भंडार हर महीने खुलता है। हर महीने एवरेज 18 से 20 करोड़ का चढ़ावा आता है। जनवरी 2025 में 22.92 करोड़ का चढ़ावा आया था, जिसमें सोना-चांदी भी शामिल है।

Next Post

इम्पलाई प्रोफाइल का समग्र आईडी से सत्यापन के निर्देश

Sat Feb 15 , 2025
सतना /प्रदेश के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन कोष एवं लेखा के आईएफएमआईएस पोर्टल के माध्यम से तैयार होता है। पोर्टल में प्रत्येक शासकीय सेवक की इम्पलाई प्रोफाइल बनी हुई है जिसमे समस्त विवरण दर्ज हैं। संचालक कोष एवं लेखा में इम्पलाई प्रोफाइल को समग्र आईडी से सत्यापित करने […]

You May Like