इम्पलाई प्रोफाइल का समग्र आईडी से सत्यापन के निर्देश

सतना /प्रदेश के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन कोष एवं लेखा के आईएफएमआईएस पोर्टल के माध्यम से तैयार होता है। पोर्टल में प्रत्येक शासकीय सेवक की इम्पलाई प्रोफाइल बनी हुई है जिसमे समस्त विवरण दर्ज हैं। संचालक कोष एवं लेखा में इम्पलाई प्रोफाइल को समग्र आईडी से सत्यापित करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जिला कोषालय अधिकारी पुष्पेन्द्र शुक्ला ने बताया कि सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारी तथा कार्यालय प्रमुख उनके अधीन पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की इम्पलाई प्रोफाइल का समग्र आईडी से सत्यापन करके आधार संख्या से लिंक कराएं। सभी शासकीय कर्मचारी इम्पलाई सेल्फ सर्विस प्रोफाइल के माध्यम से अपनी समग्र आईडी को दर्ज कर सत्यापित कर सकते हैं। शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा 28 फरवरी 2025 तक सभी कर्मचारियों की इम्पलाई प्रोफाइल का समग्र आईडी से सत्यापन कराने का अनुरोध किया गया है।

Next Post

सांप का रेस्क्यू करने वाले व्यक्ति को ही सांप ने डसा, मौत 

Sat Feb 15 , 2025
नीमच। सांप को रेस्क्यू करने वाले व्यक्ति को ही सांप ने डस लिया, और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जान बचाने गया व्यक्ति जान से हाथ धो बैठा। मृतक व्यक्ति का नाम सुरेश पिता लालू प्रसाद यादव है। सुरेश जमुनिया कला का निवासी है। दरअसल घटना नीमच के हिंगोरिया फाटक […]

You May Like