कलेक्टर ने माध्यमिक शाला रोंसरा का किया अवलोकन

जबलपुर। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने पाटन क्षेत्र के भ्रमण के दौरान शासकीय माध्यमिक शाला रोंसरा (खैरी) का निरीक्षण किया, जहां कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही थीं। उन्होंने प्रभारी शिक्षक से उपलब्ध स्टाफ, विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता और मध्यान्ह भोजन की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। इस अवसर पर पाटन एसडीएम मानवेन्द्र सिंह भी मौजूद थे।

Next Post

नदी से मिला सीहोर के लापता युवक का शव 

Thu Dec 11 , 2025
सीहोर। एक सप्ताह पहले चार दिसंबर को ही युवक का विवाह धूमधाम से हुआ था. इसके बाद न जाने ऐसा क्या हुआ कि वह तीन दिन पहले अचानक लापता हो गया. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई और उसकी तलाश में जुटे रहे. गुरुवार को उसका […]

You May Like