धनखड़ ने दी गुरु रविदास जयंती की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली 12 फरवरी (वार्ता) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरु रविदास जयंती की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

श्री धनखड़ ने बुधवार को सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में कहा कि महान संत, कवि और समाज सुधारक गुरु रविदास जी ने जातिविहीन समाज की कल्पना की थी। उनके आदर्श सामाजिक एकता और समतामूलक राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।

उप राष्ट्रपति ने कहा, “आइए, उनके दिखाए मार्ग को अपनाकर सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें।”

 

Next Post

मोक्ष और पुण्य की प्राप्ति के लिए शुभ होती है माघी पूर्णिमा

Wed Feb 12 , 2025
महाकुंभनगर, 12 फरवरी (वार्ता) माघी पूर्णिमा स्नान मोक्ष और पुण्य की प्राप्ति के लिए शुभ होता है। इस दिन गंगा अथवा किसी पवित्र सरोवर में स्नान दान करने से भगवान विष्णु की कृपा मिलती है और वह व्यक्ति जीवन मरण के चक्र से मुक्त हो जाता है। शैव संप्रदाय के […]

You May Like