देश की राजधानी दिल्ली की जनता ने आपदा को विदा कर दिया: सिंधिया

शिवपुरी:दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की वापसी हुई है। 2025 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान सामने आया है। सिंधिया ने कहा है कि दिल्ली की जनता ने आपदा की विदाई कर दी है।सिंधिया दो दिवसीय प्रवास के दौरान शिवपुरी जिला पहुंचे। पत्रकारों से चर्चा के दौरान सिंधिया ने कहा कि अब डबल इंजन की सरकार का दिल्ली की जनता को फायदा मिलेगा।

सिंधिया ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वह जनता को तहेदिल से बधाई देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली विकास और प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ेगी। सिंधिया ने कहा कि दिल्ली में शराब का पूरा पूरा सफाया, शीश महल का पूरा पूरा सफाया। जो लोग दिल्ली को पूर्ण रूप से नष्ट से करना चाहते थे वे लोग इस चुनाव में जनता के द्वारा नकार दिए गए हैं।

Next Post

टाइगर डिवीजन के सैनिक ने राष्ट्रीय खेलों में तीरंदाजी में जीता कांस्य पदक

Sun Feb 9 , 2025
जम्मू (वार्ता) राइजिंग स्टार कोर के तहत जम्मू स्थित टाइगर डिवीजन के सेना के जवान ने उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में तीरंदाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। राइजिंग स्टार कोर ने एक्स पर पोस्ट किया,“अनुशासन, सटीकता और दृढ़ता का एक शानदार प्रदर्शन!” पोस्ट में यह भी […]

You May Like