घाटों तक पहुंचने में नहीं हुई असुविधा, बढिय़ा रही यातायात व्यवस्था

मां नर्मदा प्राक्टयोत्सव पर तत्परता के साथ सक्रिय रहा यातायात बल

जबलपुर: नर्मदा प्रक्टयोत्सव पर जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस द्वारा बेहतर सुविधाएं देखने को मिली, जिसके चलते आम नागरिकों को नर्मदा घाट तक पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा, जबकि वह निर्धारित पार्किंग स्थल पर अपने वाहन खड़ा कर आसानी से घाटों तक पहुंच रहे थे। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करने के बाद एडीशनल एसपी सोनाली दुबे के साथ यातायात डायवर्सन और वाहनों के प्रवेश और निकासी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की थी।

पुलिस ने बैरीकेटिंग करके खास तौर पर चार पहिया वाहनों के प्रवेश को जिस तरह से नियंत्रित किया और उनकी पार्किंग कराई, उससे यातायात काफी सुगम रहा। इस साल प्रशासनिक व्यवस्थाएं चाक चौबंद रही,खासकर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात के व्यापक प्रबंध कर रखे थे, जिससे इस साल जाम के हालातों का सामना नहीं करना पड़ा। पुलिस के साथ साथ जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन की व्यवस्थाएं भी काफी अच्छी रही।

कलेक्टर दीपक सक्सेना, नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव, सहित कई थानों की पुलिस अधिकारी और बल लगातार व्यवस्थाओं पर निगरानी करते रहे और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए जो भी व्यवस्थाएं आवश्यक थी वे लगातार पूरी तरह से सुनिश्चित कराई गई। यातायात पुलिस द्वारा अति पुलिस अधीक्षक यातायात सोनाली दुबे, डीएसपी बैजनाथ प्रजापति, संतोष कुमार शुक्ला सहित यातायात थाना प्रभारी के साथ पूरा यातायात बल भी देर रात तक व्यवस्था बनाने में लगा रहा।

Next Post

दो लापरवाह पटवारी  निलंबित, दो को नोटिस

Fri Feb 7 , 2025
संयुक्त कलेक्टर के निरीक्षण में ग्रामीणों ने खोली पोल   जबलपुर: राजस्व प्रकरणों में गति लाने के उद्देश्य से जिले में पदस्थ पटवारियों के उनके पटवारी हल्का में शामिल प्रत्येक गांव में सप्ताह के एक दिन उपस्थिति का समय और दिन नियत करने के आदेश दिए गए थे, जिसमें पटवारियों […]

You May Like