राहत की खबर: भोपाल में घरेलू गैस की 100% सप्लाई बहाल, व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति शुरू

विजय शर्मा

भोपाल: राजधानी में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति मंगलवार से शुरू हो गई है. इसके लिए जिला प्रशासन को मंत्रालय से निर्देश मिले हैं. यह जानकारी अतिरिक्त कलेक्टर आईएएस सुमित कुमार पाण्डे ने दी.उन्होंने बताया कि आपूर्ति सबसे छोटे होटल रेस्टोरेंट के लिए शुरू की जा रही है. अभी बड़े होटलों को आपूर्ति नहीं की जा सकेगी. वहीं रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत पिछले 15 दिनों से चल रही थी. वह अब पूरी तरह से समाप्त हो गई है. वर्तमान में घरेलू रसोई गैस की सौ प्रतिशत आपूर्ति होने लगी है. विगत 15 दिनों से भोपाल ही नहीं देश में गैस सिलेंडर की आपूर्ति की समस्या खड़ी हो गई थी.

यह सब ईरान और इजरायल की युद्ध की वजह से गैस की सप्लाई प्रभावित होने से हुआ था, जिसके चलते व्यावसायिक गैस सिलेंडरों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था.सभी की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने पूर्व की सप्लाई का 15 प्रतिशत से आपूर्ति शुरू की है, जो धीरे-धीरे 50 प्रतिशत तक की जाएगी. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बड़े होटलों को सप्लाई अभी नहीं की जाएगी. इसमें अभी कुछ समय ओर लगेगा, बताया जाता है कि बड़े होटलों ने अपनी इलेक्ट्रिक चूल्हे भट्टी की व्यवस्था कर ती है. जिला खाद्य अधिकारी जादौन ने बताया कि होटल-रेस्टोरेंट के लिए 10 प्रतिशत तक व्यवसायिक सिलेंडरों का कोटा किया गया है. कुल 700 व्यवसायिक सिलेंडर मिले थे. इनमें से 250 सिलेंडरों की आपूर्ति होटल व रेस्टोरेंट में की गई है.
इनका कहना है
छोटी दुकानों और पूरी तरह बद होटल कारोबारियों का काम हो चुका था. इन सभी को कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई शुरू कर दी है.
सुमित कुमार पाण्डे, आईएएस, अतिरिक्त कलेक्टर भोपाल

Next Post

रेप और धोखाधड़ी मामले में सात महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, पंजाब पुलिस ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी से दबोचा, आज पटियाला कोर्ट में होगी पेशी

Wed Mar 25 , 2026
पटियाला | पंजाब की सनौर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पटियाला पुलिस ने एक बड़े अंतर-राज्यीय ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार कर लिया है। विधायक पिछले सात महीनों से बलात्कार, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी जैसे गंभीर आरोपों में फरार चल रहे थे। पुलिस सूत्रों […]

You May Like