नियमितीकरण सेफ्टी किट की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर स्थानीय सर्वेयरो द्वारा तहसील कार्यालय में सौंपा आवेदन।

पानसेमल तहसील कार्यालय में आज गुरुवार स्थानीय सर्वेयरो द्वारा पटवारी के सहायकों के रूप में कार्य किया था उन्होंने अपने बकाया वेतन की मांग को लेकर आवेदन नायब तहसीलदार राजाराम रानाडे को सौंपा है,सर्वेयर ने बताया की उनके द्वारा नियमितीकरण सेफ्टी किट व अन्य मांग आवेदन के माध्यम से की गई है।राजस्व विभाग के MP-BHULEKH पोर्टल के द्वारा स्थानीय स्तर पर सर्वेयर की नियुक्ति फसल गिरधारवी डिजिटल क्राप सर्वे कार्य हेतु प्रत्येक पटवारी हल्कों में लाईन पोर्टल के माध्यम से करने के लिए हुई थी।सर्वेयर के रूप में शासन के द्वारा प्रदाय खरीफ डिजिटल क्राप सर्वे कार्य किया जा चुका हे लेकिन कार्य का पारिश्रमिक का भुगतान करीब 6 माह से नहीं किया है एवं आगामी कार्य रबी की फसल की गिरधावरी का कार्य भी हमें दिया जा रहा है।वर्तमान में उनकी आर्थिक स्थिति कमज़ोर है उन्होंने अनुरोध किया है कि खरीफ की फसल गिरधावरी का कार्य का भुगतान उन्हें करवाया जाए,पानसेमल तहसील क्षेत्र में करीब 60 सर्वेयर कार्य कर रहे हैं जिन्होंने पानसेमल राजस्व के अंतर्गत आने वाले लगभग 66 ग्रामों में गिरदावरी का कार्य किया है।आवेदन के समय पटवारी सहायक मौजूद रहे।

Next Post

महापौर ने किया विधानसभा एक के वार्ड चार का निरीक्षण

Thu Feb 6 , 2025
  *स्थानीय नागरिकों के साथ किया स्वच्छता का संवाद*   *महपौर द्वारा कचरा करने वालो पर सख्ती से चालनी कार्यवाही के निर्देश भी दिए*   इंदौर ।पाँच फ़रवरी को हमारे कार्यकाल के ढाई वर्ष पूर्ण हुए है और हमने अभी तक क्या किए है उसके रिपोर्ट कार्ड लेकर आपके बीच […]

You May Like

मनोरंजन