
शाजापुर जिले के शुजालपुर में सीएम राइज स्कूल में पूर्व छात्र सम्मेलन था, जिसमें कई व्यापारी और पूर्व छात्र शामिल हुए. इसमें प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद थे. उन्होंने स्कूल की याद ताजा करते हुए मजाक के तौर पर उठक-बैठक लगाई और पुराने दिनों को याद किया. इस कार्यक्रम के बाद सभी ने स्कूल के दिनों को याद किया.
गौरतलब है कि शुजालपुर का यह पहला हाईस्कूल था, जिसकी स्थापना 1931 में की गई थी. उस दौर में इस स्कूल को लाल स्कूल के नाम से जाना जाता था. वर्तमान में यह स्कूल सीएम राइज के रूप में उन्नयन हुआ है. इस स्कूल में पढऩे वाले पूर्व छात्रों की उम्र इस समय करीब 80 वर्ष तक हो चुकी है. पूर्व छात्र सम्मेलन में कई पूर्व छात्र बैसाखियों का सहारा लेकर स्कूल पहुंचे और अपने पुराने दिनों को याद करते हुए अपने साथियों के साथ उठक-बैठक भी लगाई.
