महापौर ने एमआईसी सदस्यों को सौंपी जिम्मेदारी

इंदौर:इंदौर को लगातार स्वच्छता में नंबर वन बनाए रखने के लिए महापौर ने परिषद सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी है. परिषद सदस्य दिए गए झोनों की मोंटरिंग कर स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 का कार्य देखेंगे. इसके लिए महापौर ने एक एक परिषद सदस्य को दो से तीन झोन का प्रभार सौंपा है.महापौर पुष्यमित्र भार्गव स्वच्छता अभियान को लेकर बहुत गंभीर हैं और सजगता के साथ स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के रणनीति के तहत कार्य कर रहे हैं. इसके पीछे महापौर का मिशन स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 में भी इंदौर का ताज बरकरार रखना है.

इसी तारतम्य में महापौर भार्गव ने नगर निगम महापौर परिषद सदस्यों को स्वच्छता सर्वेक्षण के सुचारू क्रियान्वयन और सुधार कार्य की मॉनिटरिंग करने का जिम्मा सौंपा है. इसी के तहत एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर को 1 एवं 4, अश्विनी शुक्ल 2, 13 एवं 14, निरंजन सिंह चौहान 7, 8 एवं 15, राजेश उदावत 10 और 19, अभिषेक शर्मा 12 एवं 17, नंदकिशोर पहाड़िया 3,9 और 16, प्रिय डांगी 5 एवं 6, मनीष शर्मा 11,18 और 21 तथा राकेश जैन को 20 एवं 22 झोंन की सफाई व्यवस्था की संपूर्ण जिम्मेदारी दी गई. सभी सदस्य आवंटित झोन की स्वच्छता कार्यों पर निगाह रखेंगे.

Next Post

यातायात: बदहाल सड़कें, बेबस जनता और प्रयोगशाला बना इंदौर शहर

Tue May 12 , 2026
इंदौर: आज शहर में यातायात जाम आम समस्या बन चुका है. अब स्थिति यह हो गई है कि शहर की कोई सड़क और इलाका ऐसा नहीं है, जहां यातायात जाम नहीं हो. खासकर सुबह 10 से 12 बजे तक और शाम 5 से रात 9 बजे तक शहर में वाहन […]

You May Like