सराफा कारोबारी का डेढ़ किलो सोने की ज्वेलरी और 8 लाख रुपए से भरा बैग चोरी

ग्वालियर: ग्वालियर के एक सराफा कारोबारी का भिण्ड से ग्वालियर समय सोने-चांदी और नकदी से भरा बैग अज्ञात चोर बस से चुरा कर ले गया। कारोबारी के बैग में डेढ़ किलो सोने के जेवर के साथ करीब आठ लाख रुपए नगद रखे हुए थे। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।ग्वालियर के दानाओली, नई सड़क निवासी सराफा व्यापारी शुद्धतम प्रकाश जैन ने भिण्ड में शाम तक करीब आठ लाख रुपए के जेवर बेचे। उनके बैग में करीब डेढ़ किलो सोने के जेवर थे जिन्हें लेकर वापस ग्वालियर आने के लिए बस स्टैंड आ गए।

बस स्टैंड से गुजराती ट्रैवल्स की बस में सवार हुए। काफी भीड़ के कारण कारोबारी ने अपने बैग को सीट के ऊपर बनी रैक पर रख कर खुद खड़े होकर सफर किया। घटना गोहद चौराहे से डीडी नगर चौकी के बीच की है। गोहद चौराहे पर बस खाली होने पर कंडक्टर ने सराफा कारोबारी को केबिन में खाली सीट पर बैठा दिया फिर सराफा कारोबारी को ड्राइवर की तरफ खिसका दिया।सराफा कारोबारी की जब बस डीडी नगर पहुंची तो बैग गायब दिखा। तब कारोबारी ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच के बाद मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने किये खैरूआ सरकार के दर्शन

Mon Feb 3 , 2025
सतना:म.प्र. शासन की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने रविवार को नागौद के समीप प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खैरूआ सरकार के दर्शन और पूजा अर्चना की। इस दौरान राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने देश और प्रदेश की जनता को खुशहाली की कामना की। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like