विदेश सचिव मिसरी और अमेरिकी उप विदेश मंत्री व्यापार बाधाओं को कम करने के प्रयासों पर चर्चा की

वाशिंगटन/नयी दिल्ली (वार्ता) भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ ने शुक्रवार को निष्पक्ष और संतुलित द्विपक्षीय व्यापार संबंध प्राप्त करने के लिए बाधाओं को कम करने के चल रहे प्रयासों तथा रक्षा एवं प्रौद्योगिकी संबंधों को बढ़ावा देने पर चर्चा की।

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस द्वारा जारी बयान के अनुसार उप सचिव क्रिस्टोफर लैंडौ ने निष्पक्ष और संतुलित द्विपक्षीय व्यापार संबंध प्राप्त करने के लिए बाधाओं को कम करने, रक्षा और प्रौद्योगिकी में सहयोग को मजबूत करने और पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने के चल रहे प्रयासों पर चर्चा की। उप सचिव ने संयुक्त राज्य अमेरिका में अवैध आव्रजन को संबोधित करने में भारत की सहायता के लिए विदेश सचिव को धन्यवाद दिया और भारत सरकार से इस मुद्दे पर निरंतर सहयोग करने के लिए कहा।

भारतीय रीडआउट में कहा गया है कि विदेश सचिव मिसरी ने अमेरिकी सीनेट द्वारा हाल ही में पुष्टि किए जाने पर उप सचिव लैंडौ को बधाई दी।उन्होंने भारत-अमेरिका रणनीतिक हितों के गहन अभिसरण और भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के महत्व को रेखांकित किया। दोनों ने बढ़ते द्विपक्षीय व्यापार, रक्षा और प्रौद्योगिकी सहयोग और गतिशीलता और प्रवास से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की।

विदेश सचिव मिसरी ने उप सचिव लैंडौ को जल्द से जल्द भारत आने का निमंत्रण भी दिया।

Next Post

कठुआ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर , चार पुलिसकर्मी शहीद

Sat Mar 29 , 2025
जम्मू 28 मार्च (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के राजबाग इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी शहीद हुए हैँ जबकि दो आतंकवादी मारे गये हैं। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने शुक्रवार देर शाम संवाददाताओं से कठुआ मुठभेड़ का ब्योरा साझा करते हुए […]

You May Like