सीएमएचओ डॉ बेक ने बागली ब्लॉक के स्वास्थ्य केंद्रों के कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक ली।

नवभारत

बागली। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजनी जेम्स बेक ने बताया कि बागली ब्लॉक के स्वास्थ्य केन्द्रों मे स्वास्थ्य कार्यकर्ता के कार्य की अनमोल पार्टल अनुसार लक्ष्य के विरूद्व उपलब्धी की समीक्षा बैठक ली गयी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य ,अनमोल पोर्टल ,एनसीडी कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमो की उपस्वास्थ्य केन्द्र वार समीक्षा की गयी। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और सुपरवाईजर के रिकार्ड अनुसार अनमोल पोर्टल पर अपडेशन की स्थिति के बारे मे समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पाया कि सुपरवाईजर द्वारा नियमित भ्रमण नही किया जा रहा है सभी को निर्देश दिये कि वह प्रतिमाह अग्रीम दौरा कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। एवं दौरा कार्यक्रम अनुसार नियमित फील्ड मे सपोर्टिंग सुपरविजन का कार्य कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। प्रति शनिवार सेक्टर बैठक मे अनमोल पोर्टल सहित सभी कार्यक्रमों कि समीक्षा करेंगे। जन आरोग्य समिति और ग्राम सभा स्वस्थ ग्राम तदर्थ समिति की नियमित प्रतिमाह बैठक आयोजित कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों के मुख्य बिंदुओं को समिलित करते हुए सभी के सहयोग सेवाएं प्रदान करे , स्वास्थ्य योजनाओं का क्षेत्र में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जावे , जननी सुरक्षा योजना, प्रसूति सहायता योजना ,परिवार कल्याण सहित सभी कार्यक्रमों के हितग्राहियों की प्रोत्साहन राशि का समय में भुगतान करने और सीएम हेल्प लाइन के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

 

ग्रामवार बनाये गये आयुषमान कार्ड की समीक्षा की सभी पात्र व्यक्तियो के घर घर जाकर कार्ड बनाने के निर्देश स्वास्थ्य कार्यकर्ता और सुपरवाईजर सीएचओ को दिये। समीक्षा बैठक मे सीएमएचओ डॉ बेक , जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र गुजराती,डॉ बीएमओ डॉ हेमंत,जिला मीडिया अधिकारी कमलसिंह डावर ,बीईई राधेश्याम चौहान , बीपीएम रतनसिंह जामले, बीसीएम यतेंद्र बैरागी सहित अन्य सेक्टर चिकित्सक, सीएचओ,सुपरवाईजर स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

छात्राओं ने जाना स्काउटिंग- गाइडिंग/रेडक्रास क्या है*

Thu Jan 30 , 2025
*छात्राओं ने जाना बिना बर्तन के भोजन बनाना* हाटपिपल्या/भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश जिला संघ देवास के जिला सह सचिव अश्विन घोरपडे ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कमिश्नर स्काउट हरि सिंह भारतीय के निर्देशानुसार आज अ शा उमिया कन्या महाविद्यालय हाटपिपल्या में कार्यक्रम के अतिथि जिला संघ […]

You May Like