धमाकों से गूंजा पटाखा बाजार, आठ दुकानों में लगी आग, पांच खाक 

ढाई घंटे में आग पर काबू, रात भर चौकसी के साथ चार फायर ब्रिगेड रहेंगी तैनात

 

जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत कठौंदा फटाका बाजार में शाम साढे चार बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और धमाकों से बाजार गूंज उठा। घटना की सूचना तत्काल नगर  निगम दमकल विभाग को दी गई सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और ढाई घंटे की कड़ी  मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग एक दुकान से शुरू हुई जो आठ दुकानों तक पहुंच गई और पांच दुकानें पूरी तरह खाक हो गई। किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। सुरक्षा के मद्देनजर  रात भर चौकसी बरतने के निर्देश दिये गये हैं जिसके चलते पूरी रात चार फायर ब्रिगेड  तैनात रहेंगी।

जानकारी के अनुसार कठौंदा के थोक पटाखा बाजार में 47 से अधिक दुकानें हैं। शाम साढ़े चार बजे आग लग गई जिससे अफरा-तफरी मच गई। पटाखों के धमाके दूर तक सुनाई दिए। एक दुकान से शुरू हुई आग इतनी तेजी से फैली कि बाजार की आठ पटाखा दुकानों तक पहुंच गई पांच जलकर खाक हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की आठ से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं थी जिन्होंने ढाई घंटे में आग पर काबू पाया।

 

जनप्रतिनिधि, पुलिस- प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे-

घटना की जानकारी लगते ही लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, विधायक डॉ अभिलाष पांडे, कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी संपत उपाध्याय समेत पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

 

मुस्तैदी की सराहना-

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मौके पर पहुँचकर जायजा लिया। साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम के अग्निशमन दल, स्थानीय नागरिकों और पटाखा व्यापारियों द्वारा बरती गई तत्त्परता की सराहना की।

 

इनका कहना है

जनहानि नहीं हुई यह अच्छी बात है पांच दुकान छोड़कर सभी दुकानें सुरक्षित है खुली दुकान में किसी एक दुकान में आग लगी थी जो पांच दुकानों तक पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है सुरक्षा के मद्देनजर रातभर फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अमला तैनात रहेगा।

राकेश सिंह, लोक निर्माण मंत्री

 

आग किन कारणों  से लगी इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। फायर ब्रिगेड,  प्रशासनिक अमला और स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से आग पर काबू पाया जा सका है जो सराहनीय है।

आशीष दुबे, सांसद

 

एक दुकान से शुरू हुई आग पांच  दुकानों तक पहुंची पांच दुकान में काफी नुकसान हुआ है समय पर आग पर काबू पा लिया गया आग किन कारण से लगी और कितना नुकसान हुआ इसका आकलन किया जा रहा है।

दीपक सक्सेना, कलेक्टर

Next Post

राहुल गांधी कल महू आ रहे हैं विस्तृत दौरा कार्यक्रम जारी

Sun Jan 26 , 2025
  इंदौर।27 जनवरी सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश के महू का दौरा करेंगे। वह सुबह 11:10 बजे दिल्ली से विशेष उड़ान द्वारा इंदौर पहुंचेंगे और दोपहर 12:55 बजे हेलीकॉप्टर से महू के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे। दोपहर 1:30 से 3:30 तक “जय बापू, जय भीम, जय […]

You May Like