राहुल गांधी कल महू आ रहे हैं विस्तृत दौरा कार्यक्रम जारी

 

इंदौर।27 जनवरी सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश के महू का दौरा करेंगे। वह सुबह 11:10 बजे दिल्ली से विशेष उड़ान द्वारा इंदौर पहुंचेंगे और दोपहर 12:55 बजे हेलीकॉप्टर से महू के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे। दोपहर 1:30 से 3:30 तक “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:45 बजे बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शाम 4:35 बजे हेलीकॉप्टर से इंदौर लौटकर 5:15 बजे दिल्ली के लिए विशेष उड़ान से रवाना होंगे। इस दौरे में संविधान और सामाजिक न्याय पर राहुल गांधी बात रखेंगे।

Next Post

अंतिम ओवरों में काफी दबाव में था: तिलक वर्मा

Sun Jan 26 , 2025
चेन्नई 26 जनवरी (वार्ता) इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत की जीत के नायक तिलक वर्मा ने स्वीकार किया कि मैच के आखिरी ओवरों में वह काफी दवाब महसूस कर रहे थे। स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में उन्होने कहा “ जब सूर्य भाई ने मुझे दक्षिण […]

You May Like