अक्षरा सिंह की फिल्म अक्षरा का गाना ‘पढ़ लिख के बबुनी’ रिलीज

मुंबई, (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की फिल्म अक्षरा का गाना ‘पढ़ लिख के बबुनी’ रिलीज हो गया है।

फिल्म ‘अक्षरा’ का सोहर गीत ‘पढ़ लिख के बबुनी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

सोहर गीत ‘पढ़ लिख के बबुनी’ जिसमें बेटी पैदा होने पर हर्षोल्लास के साथ खूब खुशियाँ मनाई जा रही है और गीत गवनही गाया जा रहा है।

जिस तरह से बेटा पैदा होने पर लोग जश्न मनाते हैं वैसे ही इस घर में बेटी के जन्म लेने पर सब खुश होकर नाच गा रहे हैं।
इस गाने में अक्षरा सिंह संस्कारी बहु के रूप में नजर आ रही हैं।
इस गाने को अल्का झा, विकास सोनकर ने गाया है।
इसके गीतकार प्यारेलाल यादव कवि जी और संगीतकार ओम झा हैं।

इस गाने में अक्षरा सिंह, जे नीलम सहित गाँव की तमाम महिलाओं को नाचते, झूमते और गाते हुए दिखाया गया है।
सब लोग खूब इंज्वाय कर रही हैं, गाने ये बोल बहुत ही प्यारा है।
महिलाएं पालने में खेल रही बच्ची को दुलारते हुए गाती हैं कि…’पढ़ लिख के बबुनी हमर डक्टर होइहैं, स्कूली के मस्टर होइहैं हो, आईएस आईपीएस के कके तैयारिया ई जिला के कलेक्टर होइहैं हो…’
गौरतलब है कि वर्ल्डवाइड चैनल और सबरंग फिल्म प्रोडक्शंस प्रस्तुत फिल्म ‘अक्षरा’ के प्रोड्यूसर कुलदीप श्रीवास्तव, रत्नाकर कुमार हैं।
निर्देशक देव पांडेय हैं।
लेखक राकेश त्रिपाठी हैं।
पीआरओ ब्रजेश मेहर और रामचंद्र यादव हैं।

इस फ़िल्म में अक्षरा सिंह के साथ अंशुमान मिश्रा, धानी गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनुप अरोरा, विनीत विशाल, जे.नीलम, मटरू, बीना पांडेय, शुभकिशन शुक्ला, प्रतिभा साहू, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, सीपी भट्ट, संजीव मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, संजू सोलंकी, रिंकी शुक्ला, आर.नरेंद्र, आर्यन विश्वकर्मा, कानू मुखर्जी, सोनू सनम माही, कन्हिया एस.विश्वकर्मा, सौरव चौधरी, सनाया गुप्ता, रितिका सिंह, पप्पू खान, एचआरपी बाबू, चंचल त्रिपाठी और सतीश यादव प्रमुख भूमिका में हैं।
फिल्म के संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारे लाल यादव ‘कवि जी’, सभा वर्मा, फनिदर राव व राकेश निराला हैं।
छायाकार जगविंदर सिंह हुंदल (जग्गी पाजी), क्रिएटिव डायरेक्टर कन्हैया एस.विश्वकर्मा और वीएफएक्स फरहान जादा हैं।
ईपी राजेश सिरसात एवं अखिलेश राय हैं।

स्पेशल थैंक्स महेश उपाध्याय, कला राम बाबू ठाकुर, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और एक्शन प्रदीप खड़का का है।

Next Post

वित्त वर्ष 2023-24 में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 17.70 प्रतिशत बढ़ा

Mon Apr 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली (वार्ता) वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (अनंतिम) केन्द्रीय बजट में किए गए अनुमान से 1.35 लाख करोड़ रुपये यानी 7.40 प्रतिशत अधिक रहा है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आज […]

You May Like