शिकायत करने कलेक्ट्रेट आ रहा वाहन पलटा,कई महिलाएं घायल

 

नवभारत न्यूज

खंडवा। पिकअप वाहन का टायर फटने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना पिपलोद थाना क्षेत्र के ग्राम बीलाखेड़ी की है, जहां लंबे समय से ग्रामीण पयजल समस्या से जूझ रहे हैं।

बार – बार ग्राम पंचायत में शिकायत करने के बावजूद कोई हल नहीं होने पर गांव के लोग बुधवार दोपहर ग्राम भीलखेड़ी से पिकअप वाहन लेकर खंडवा कलेक्ट्रेट आ रहे थे।

गांव से कुछ दूरी पर ही वाहन का अचानक से टायर फट गया। जिससे अनियंत्रित होकर सडक़ से दूर खंती में वाहन गिर कर पलट गया। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। उसके बाद ग्रामीणों ने आनन फानन में अपने निजी वाहन से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिस में महिलाओं की संख्या अधिक बताई जा रही है, फिलहाल सभी का इलाज जारी है।

Next Post

डॉ. राठौर व उनकी पत्नी ने बिना हवा, मिट्टी व पानी के उगाई कश्मीर जैसी केसर

Wed Jan 22 , 2025
  कश्मीर की लैब रिपोर्ट ने आईएसओ 3632 बेस्ट क्वालिटी का दर्जा दिया पौधों को प्राकृतिक, आध्यात्मिक और वैज्ञानिक ध्वनि तरंगों को सुनाया मंदसौर। डॉ. कुणाल राठौर व पत्नी डॉ. निकिता राठौर ने पर्यावरण नियंत्रण करके हवा, मिट्टी व पानी का उपयोग किए बगैर ऐरोपॉनिक तकनीक से केसर उगाई है। […]

You May Like