तुर्की के स्की रिसॉर्ट के होटल में आग लगने से 66 लोगों की मौत

बोलू (तुर्की), 21 जनवरी (वार्ता) उत्तरी तुर्की के कार्तलकाया स्की रिसॉर्ट के एक होटल में भीषण आग लगने से कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई और 51 अन्य घायल हो गए। सरकारी समाचार एजेंसी ने मंगलवार को स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी।

अनादोलु एजेंसी के अनुसार, बोलू के गवर्नर अब्दुलअज़ीज़ आयदीन ने कहा कि आग होटल के एक रेस्तरां में मंगलवार सुबह 5-57 बजे पर लगी और तेजी से पूरी इमारत में फैल गई।

पड़ोसी शहरों से आपातकालीन टीमें, जिनमें अग्निशामक, आपदा प्रतिक्रिया इकाइयां और हेलीकॉप्टरों द्वारा समर्थित चिकित्सा टीमें शामिल थीं, को घटनास्थल पर भेजा गया और लगभग 230 मेहमानों को होटल से निकाला गया। दिन भर आग बुझाने का काम जारी था।

न्याय मंत्री यिलमाज़ टुनक ने कहा कि अधिकारियों ने घटना के संबंध में एक न्यायिक आयोग का गठन किया है।

Next Post

मार्काे रुबियो बने अमेरिका के 72वें विदेश मंत्री

Tue Jan 21 , 2025
वाशिंगटन 21 जनवरी (वार्ता) वर्ष 2011 से फ्लोरिडा से सीनेटर मार्को रुबियो को मंगलवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने राष्ट्रपति ट्रंप की सरकार के विदेश मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। श्री रुबियो पहले संघीय अधिकारी हैं जिसे वेंस ने शपथ दिलाई। राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड […]

You May Like