भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खो खो में भारत के विश्व कप विजेता बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।डॉ यादव ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा है, “खो खो में हमारा भारत विश्व विजेता, लहराया तिरंगा… खो खो का पहला विश्वकप जीतने पर भारतीय महिला और पुरुष टीमों को हार्दिक बधाई। आज पूरा देश आप सभी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर गौरवांवित है। दोनों टीम के अद्वितीय कौशल, दृढ़ संकल्प और बेहतरीन टीम वर्क ने देश की नव प्रतिभाओं को पारंपरिक खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रेरणा दी है।”
राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों और विभिन्न राजनेताओं ने भी भारतीय टीम की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Next Post
भाजपा विधायक के वायरल वीडियो पर जीतू ने किया कटाक्ष
Mon Jan 20 , 2025
भोपाल:सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश के सीधी जिले से विधायक रीति पाठक के वायरल हुए वीडियो के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार पर कटाक्ष करते हुए व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।श्री पटवारी ने विधायक का संबंधित वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है, […]

You May Like
-
10 months ago
अमेरिका टिकटॉक प्रस्ताव पर विचार करेगा
-
12 months ago
विवाह समारोह से आभूषण चोरी