भारतीय पुरुष टीम ने नेपाल को हराकर जीता खो-खो विश्वकप का खिताब

नयी दिल्ली 19 जनवरी (वार्ता) भारतीय पुरुष टीम ने रविवार शाम खेले गये फाइनल मुकाबले में नेपाल को 18 अंक से हराकर पहले खो-खो विश्वकप का खिताब अपने नाम किया।

आज यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडिमय में भारतीय पुरुष टीम ने शानदार आक्रामक खेल का मुजाहिरा करते हुए पहले टर्न में 26 अंक बनाये वहीं नेपाल की टीम स्कोर करने में विफल रही और पहले टर्न का स्कोर 26-0 रहा। वहीं दूसरे टर्न में भारत का स्कोर 26-18 अंक रहा। दूसरे टर्न में भारत ने दो अंक तथा नेपाल ने 18 अंक बनाये।

ब्रेक के बाद तीसरे टर्न में भारत ने 52 अंक तथा नेपाल का स्कोर 18 अंक रहा। तीसरे टर्न में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 24 अंक अर्जित किये। चौथे टर्न में नेपाल ने 18 अंक बनाये वहीं भारत को दो अंक मिले। चौथे टर्न में आखिरी सिटी बजने पर भारत के 54 अंक और नेपाल के 36 अंक रहे। भारतीय पुरुष टीम ने यह मुकाबला 18 अंक से जीतकर खो-खो विश्वकप के इतिहास में पहला विश्वकप जीतने में अपना नाम दर्ज करा लिया।

 

Next Post

वेनेजुएला में बिना सैन्य कार्रवाई के सत्ता परिवर्तन चाहता है ट्रंप प्रशासन- रिपोर्ट

Sun Jan 19 , 2025
वाशिंगटन, 19 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन वेनेजुएला सरकार और इसके प्रमुख निकोलस मादुरो को बदलना चाहते हैं, हालांकि, प्रशासन के प्रतिनिधियों के अनुसार, इसका मतलब देश में सैन्य कार्रवाई नहीं है। एक्सियोस पोर्टल ने ट्रंप प्रशासन के एक अनाम स्रोत का हवाला देते हुए […]

You May Like