प्रशासन, नगर निगम, पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त मुहिम
इंदौर: शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन निरंतर कारवाई कर रहा है. आज भी प्रशासन , नगर निगम, पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने बाणगंगा क्षेत्र में संयुक्त मुहिम चलाकर फुटपाथ से अतिक्रमण हटाएं। कारवाई में करीब दो ट्रक समान जब्त किया.कलेक्टर आशीष सिंह एवं नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिए मुहिम चल रही है। इस मुहिम को प्रशासन ,पुलिस, नगर निगम, यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है.
यातायात सुधार अभियान के तहत आज प्रशासन ने संयुक्त मुहिम चलाकर कार्रवाई की। नगर निगम के झोन क्रमांक 17 के बाणगंगा ब्रिज से के.के. यादव पेट्रोल पम्प तक यातायात में बाधक 2 ट्रक सामान जप्त किया गया। साथ ही 60 से अधिक टीन शेड और 28 से अधिक चढ़ाव हटाएं गए। इस दौरान 86 टू व्हीलर एवं कार जप्त की गई. कार्रवाई के दौरान एसडीएम ओम नारायण सिंह बड़कुल एवं जोनल अधिकारी नरेंद्र कुरील एवं ट्रैफिक टी.आई. सीमा भण्डारी, नगर निगम स्टाफ एवं पुलिस बल उपस्थिति था। रिमूवल की टीम द्वारा होमगार्ड बल के साथ यातायात को सुचारू रूप से व्यवस्थित किया गया.
