रिपोर्ट के तीन घंटे में दुष्कृत्य के आरोपी को पकड़ लाई पुलिस

खंडवा। पुलिस एक्टिव रहे तो अपराधी कहीं से भी खींच लाती है। अधिकतर थानों की पुलिस के सूत्र तगड़े रहते हैं,लेकिन कागजी कार्रवाई और अफसरों के निर्देशों के इंतजार मेें उलझ जाते हैं। धनगांव पुलिस ने एक्टिव रहकर नया रिकार्ड बनाया है। बलात्कार करने वाले आरोपी को 3 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय पेश कर जेल भी भिजवा दिया। दुष्कृत्य का एक मामला आया कि फरियादिया को आरोपी घर ले जाने के बहाने खेत मे ले गया और उसके साथ दुष्कृत्य कर दिया। धनगांव पुलिस ने बड़े अफसरों को घटना बताकर मामला दर्ज किया। आरोपी को तुरंत पकड़ भी लाई। थाना धनगाँव में अपराध धारा 64,351 (3) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी सुरेश पिता भिकाजी भिलाला 33 साल को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया।

Next Post

एक्सीडेंट में घायल युवक की मौत 

Sat Jan 18 , 2025
भोपाल, 18 जनवरी. बैरसिया इलाके में एक्सीडेंट में घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी है. जानकारी के अनुसार राजपाल पुत्र फूलसिंह (30) कजलीखेड़ा कोलार रोड का रहने वाला था. […]

You May Like