युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

महिला ने फांसी लगाकर की थी खुदकुशी
पैसों को लेकर युवक से चल रहा था विवाद
भोपाल: निशातपुरा पुलिस ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाली एक महिला के मामले में एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है. महिला का युवक से पैसों को लेकर कुछ विवाद चल रहा था, जिससे तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली थी. जानकारी के अनुसार ज्योति महावर (40) शिवनगर कालोनी फेस-3 निशातपुरा में अकेली रहती थी और मंडीदीप स्थित एक फैक्टरी में काम करती थी. ज्योति का अपने पति से कुछ साल पहले तलाक हो गया था, जबकि उसका बेटा अपने नाना-नानी के पास रहता है. बीती तीस दिसंबर की शाम को ज्योति के भाई ने उसे फोन लगाया, लेकिन मोबाइल रिसीव नहीं हुई. कई बार प्रयास करने के बाद भी जब बात नहीं हुई तो भाई घर पहुंचा.

दरवाजा भीतर से बंद होने के कारण उसने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. भाई ने जब छत पर लगी चादर हटाकर देखा तो ज्योति दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी दिखी थी. मर्ग जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें महिला ने अपनी मौत के लिए विजय नामक युवक को जिम्मेदार ठहराया था. पुलिस ने मृतका के मोबाइल की काल डिटेल और बैंक एकाउंट की जानकारी निकाली तो पता चला कि विजय ने महिला से करीब चार लाख रुपए उधार लिए थे, लेकिन वापस नहीं लौटा रहा था. इसको लेकर उनके बीच विवाद भी चल रहा था.

Next Post

गुंडे-बदमाशों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें: आयुक्त

Mon Jan 13 , 2025
पुलिस आयुक्त ने की अपराधों की समीक्षा लंबित अपराधों का निराकरण करने के निर्देश भोपाल:पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने गुंडे-बदमाशों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और लंबित अपराधों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं. आयुक्त ने यह निर्देश पिछले साल शहर के सभी थानों में दर्ज अपराधों की समीक्षा […]

You May Like