वन्यजीव के हमले में दो बच्चों सहित तीन घायल

मुरैना, 11 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में एक वन्यजीव के हमले में दो बच्चों सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि एक बच्चे की उपचार के दौरान ग्वालियर के अस्पताल में मृत्यु होने की खबर है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम बातेड निवासी भोगीराम कुशवाह कल अपने खेत पर काम कर रहा था और उसके नाती प्रियांशु (10) और शिवम (12) वहां बनी एक झोंपड़ी में खेल रहे थे। तभी जंगल की तरफ से आए एक वन्यजीव ( लकड़ बग्गा) ने दोनों बच्चों पर हमला कर दिया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर जब भोगीराम उन्हें बचाने पहुंचे, तो उसने उन पर भी हमला कर दिया। तीनों को घायल अवस्था में सबलगढ़ के अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें मुरैना जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान शिवम की मृत्यु हो जाने की खबर है। वन्यजीव के हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

पमरे ने नौ माह में अर्जित किया लगभग 5977 करोड़ रूपये ओरिजिनेटिंग राजस्व

Sat Jan 11 , 2025
भोपाल, 11 जनवरी (वार्ता) पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) ने इस वित्तीय वर्ष के नौ माह में लगभग 5977 करोड़ रुपए का ओरिजिनेटिंग राजस्व अर्जित किया है। भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने आज बताया कि पमरे ने इस वित्तीय वर्ष के अप्रैल से दिसंबर माह तक लगभग 5976 करोड़ 65 […]

You May Like