सिंगरौली : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान पेंच में फसने के कारण घोषणा नही हो पा रहा है। चर्चा है कि अब मकर संक्राति पर्व पर जिलाध्यक्ष के पद का ऐलान किया जा सकता है। वही सिंगरौली में भी भाजपा जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर खीचातानी मची हुई है।दरअसल भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्षों का ऐलान 30 दिसम्बर के अन्दर करना था। किन्तु भाजपा में मची आपसी खीचातानी के चलते प्रदेश एवं केन्द्रीय शीर्ष नेतृत्व किसी ठोस नतीजे पर नही पहुंच पा रहा है। वही सिंगरौली में भी भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर काफी खीचातानी मची है।
चर्चा है कि पार्टी के प्रभावशाली नेता अपने खासम खास राग दरबारी को ही जिलाध्यक्ष देखना पसंद कर रहे हैं। ताकि उनके इशारे पर काम काज कर सके । इसके लिए काफी लाविंग की जा रही है। यहां तक कि ऐसे नेताओं को जिलाध्यक्ष बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। जिनके द्वारा लोस चुनाव के वक्त भी त्याग पत्र पेशकश कर चुक हैं। फिर भी उन्हें प्रभावशाली नेता अपना खासम खास राग दरबारी को जिलाध्यक्ष बनाने की फिराक में हैं। हालांकि इसपर अभी कुछ कह पाना जल्द बाजी होगी। सब कुछ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर निर्भर है।
