दतिया: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 9वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। अब तक की मतगणना में घनश्याम सिंह को 44,958 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी 35,439 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
दोनों उम्मीदवारों के बीच जीत-हार का अंतर अब बढ़कर 9,519 वोट हो गया है। शुरुआती राउंड के बाद से कांग्रेस लगातार बढ़त बनाए हुए है और प्रत्येक राउंड के साथ उसका अंतर बढ़ता जा रहा है।
मतगणना अभी जारी है। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कुल 15 ईवीएम राउंड होने हैं, जिनमें से 9 राउंड पूरे हो चुके हैं। अब सभी की नजर शेष 6 राउंड की मतगणना पर टिकी है, जो अंतिम परिणाम तय करेंगे।
