
अशोकनगर। ग्राम बमनावर में इंदौर जा रहीं यात्री बस में आगजनी की घटना के बाद जिला परिवहन हरकत में आया और रविवार को विभिन्न मार्गाे पर वाहनों की चेकिंग की गई, इस दौरान दो दर्जन से अधिक वाहन मोटरयान नियम का उल्लघन करते हुए पाये गये, जिन पर विभाग द्वारा चालानी कार्रवाई की गई। रविवार को जिला परिवहन अधिकारी रंजना सिंह कुशवाहा द्वारा जिले के शाढ़ौरा-नईसराय मार्ग पर वाहनो की सघन चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान यात्री वाहनो, मालवाहको एवं अन्य छोटे वाहनो से मोटरयान नियम के विरुद्ध चलते पाए जाने पर बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना बीमा एवं अन्य दस्तावेज उपलब्ध न होने पर चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान कुल 27 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जाकर समझौता शुल्क की राशि 35000 रूपये का राजस्व वसूला गया। इस कार्रवाई में 21 यात्री वाहन एवं 6 छोटे लोडिंग वाहन नियम विरुद्ध संचालन करते हुए पाये गये, जिन पर चालानी कार्रवाई करते हुए समन शुल्क बसूल किया गया।
