सोल 06 जनवरी (वार्ता) उत्तर कोरिया ने 2025 में पहली जापान सागर की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।
योनहाप एजेंसी ने दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) के हवाले से बताया कि सेना मिसाइल की उड़ान की दिशा, उसकी सीमा और अन्य विवरणों का विश्लेषण कर रही है।
एजेंसी के मुताबिक प्योंगयांग की ओर से बैलिस्टिक मिसाइल का यह प्रक्षेपण इस साल का पहला था जो पांच नवंबर को कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (एसआरबीएम) के प्रक्षेपण के दो महीने बाद हुआ।
