नयी दिल्ली 05 जनवरी (वार्ता) विदेशी बाजारों की गिरावट के साथ ही स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेल 1099 रुपये प्रति क्विंटल तक सस्ते हो गए जबकि दालों में मिलाजुला रुख रहा वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे।
तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जनवरी वायदा सप्ताहांत पर 175 रिंगिट लुढ़ककर 4725 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। इसी तरह जनवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.43 सेंट की गिरावट के साथ 40.25 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
इस दौरान खाद्य तेलों में गिरावट रुख रहा। सरसों तेल 402 रुपये, मूंगफली तेल 1099 रुपये, सूरजमुखी तेल 219 रुपये, साेया रिफाइंड 853 रुपये और वनस्पति तेल 294 रुपये प्रति क्विंटल गिर गया जबकि पाम ऑयल में 146 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही।
सप्ताहांत पर सरसों तेल 16813 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली तेल 18314 रुपये प्रति क्विंटल, सूरजमुखी तेल 15897 रुपये प्रति क्विंटल, सोया रिफाइंड 14798 रुपये प्रति क्विंटल, पाम ऑयल 13919 रुपये प्रति क्विंटल और वनस्पति तेल 15970 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।
