राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण में भी बढ़ चढकर हिस्सा ले रहें हैं एनसीसी के छात्र
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में महिला कैडेट की संख्या पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है। इस समय एनसीसी में लड़कियों की भागीदारी लगभग 40 प्रतिशत पहुंच गई है और आने वाले समय में इसमें बढ़ोत्तरी होने के प्रबल आसार हैं।
एनसीसी कैडेट की संख्या 17 लाख से बढ़कर अब 20 लाख हो गई है। इसमें 40 प्रतिशत महिला कैडेट हैं जो देश के सभी राज्यों से आई हैं. गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा ले रहे 2,361 कैडेट में 971 महिला कैडेट शामिल हैं जो पिछले कुछ सालों में सबसे ज्यादा है। इसमें से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख तथा 114 कैडेट और 178 कैडेट उत्तर पूर्व क्षेत्र की हैं।
इतना ही नहीं, एनसीसी के कैडेट ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और इसके तहत नौ लाख से अधिक पेड़ लगाए. गणतंत्र दिवस परेड को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एनसीसी के डीजी जीपी सिंह ने बताया कि एनसीसी से जुड़ने वाले सभी कैडेट को अनिवार्य रूप से एक पेड़ लगाना होता है. जब तक कैडेट एनसीसी की ट्रेनिंग में रहेगा तब तक उस पेड़ के देखभाल की जिम्मेदारी उसी कैडेट की होगी.
उन्होंने बताया कि, इसके अलावा आठ लाख से अधिक कैडेटों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लिया और चार लाख से अधिक कैडेट स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ भारत अभियान में भाग लिया.
