राजा मर्डर: शनिवार रात इंदौर पहुंची शिलांग पुलिस

इंदौर:चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में जुटी शिलांग पुलिस की एसआईटी शनिवार देर रात इंदौर पहुंची और सीधे महालक्ष्मी नगर स्थित शिलोम जेम्स के घर पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की. स्थानीय क्राइम ब्रांच की मदद से टीम ने घर की तलाशी ली, जो लगभग आधे घंटे तक चली. इस दौरान अफसरों ने कुछ दस्तावेजों की बारीकी से जांच की और फिर शिलोम को अपने साथ ले गए.

रविवार दोपहर एसआईटी की टीम शिलोम को साथ लेकर रतलाम के लिए रवाना हो गई है. सूत्रों के अनुसार, टीम को शक है कि हत्याकांड के बाद सोनम के काले बैग से गायब हुए गहनों का सुराग शिलोम से मिल सकता है. जांचकर्ता मान रहे हैं कि वारदात के बाद ये गहने शिलोम ने अपने पास छिपाए हो सकते हैं. इसी आशंका के चलते टीम इंदौर के बाद अब रतलाम में भी सर्चिंग करने जा रही है. माना जा रहा है कि वहां कुछ ऐसे ठिकाने हैं, जहां गहनों को रखा गया हो सकता है.

टीम ने इंदौर में और भी कुछ संभावित ठिकानों की पहचान की है, जहां आवश्यकता पड़ने पर आगे दबिश दी जा सकती है. गौरतलब है कि इससे पहले भी शिलांग पुलिस ने इंदौर आकर कुछ बिंदुओं पर छानबीन की थी, लेकिन इस बार टीम काफी स्पष्ट रणनीति और ठोस सुरागों के साथ आई है. क्राइम ब्रांच इंदौर के अधिकारी भी इस पूरे ऑपरेशन में बराबर सहयोग कर रहे हैं. हत्याकांड में अभी कई पेच बाकी हैं, जिन्हें खोलने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है.

Next Post

राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में सतना की झोली में 5 गोल्ड मेडल

Sun Jun 29 , 2025
सतना:मध्य प्रदेश राज्य रायफल एसोसिएशन द्वारा इंदौर में बी.एस.एफ की रेवती रेंज में द्वितीय एमपी प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता 2025, तृतीय एमपी स्टेट बिग बोर शूटिंग चैंपियनशिप 2025 और 28वीं एमपी स्टेट . 22 ओपन साइट शूटिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन सम्पन्न हुआ । 22 जून से 28 जून तक चलने […]

You May Like