रीवा के सोहागी में सरसो की लहराती फसल देख कर मुरीद हुए रजा मुराद

फिल्म अभिनेता ने झोपड़ी में पी चाय और की तारीफ

नवभारत न्यूज

रीवा, 2 जनवरी, बालीवुड़ के दिग्गज एक्टर और फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले रजा मुराद को रीवा-त्योंथर क्षेत्र के लहराते सरसो के खेत भा गए. सोहागी में एक झोपड़ी में गर्म चाय की चुस्की ली और युवाओं के साथ चर्चा की.

दरअसल मशहूर फिल्म अभिनेता रजा मुराद किसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रीवा के सोहागी होते हुए प्रयागराज जा रहे थे. जहा सोहागी में सरसो के लहराते खेत देख कर अपनी कार से नीचे उतर आए और सेल्फी लेते हुए वीडियो भी बनाया. सरसो की फसल को देख कर वह खुद को नही रोक पाए और अपने काफिले को सडक़ पर रोक का खेत को देखने लगे. पास में ही एक चाय की झोपड़ी थी जहा उन्होने गर्म-गर्म चाय की चुस्की ली और विंध्य के लहराते हुए खेतो की तारीफ की. जैसे ही आसपास के लोगो को पता चला कि फिल्म अभिनेता रजा मुराद खड़े है तो युवाओ की टोली पहुंच गई और युवाओं से उन्होने चर्चा की, साथ में युवाओं ने फोटो भी कैमरे में कैद की. फिल्म अभिनेता रजा मुराद के फेसबुक लाइव वीडियो और फोटो जमकर वारयल हो रही है.

Next Post

शुक्ल ने नर्सिंग काउंसिल की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की

Thu Jan 2 , 2025
भोपाल, 02 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज कहा कि वर्ष 2024-25 के लिए उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार सभी पात्र नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता और प्रवेश प्रक्रिया को 15 जनवरी तक पूर्ण किया जाए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री शुक्ल ने कहा कि जीएनएम, […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।