ड्रोन युद्ध के लिए अमेरिका को अधिक यूएवी, हाइपरसोनिक मिसाइलों की जरूरतः मस्क

मास्को, 27 दिसंबर (वार्ता) अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका को अधिक मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) और हाइपरसोनिक मिसाइलों की आवश्यकता है, क्योंकि “ड्रोन युद्ध” के दौरान इनकी बहुत अधिक मांग होगी।

श्री मस्क ने एक्स पर कहा, “अमेरिका को बड़ी मात्रा में लंबी दूरी के ड्रोन (वायु, सतही जल और पनडुब्बी) और हाइपरसोनिक मिसाइलों की आवश्यकता है। ड्रोन युद्ध में मानव द्वारा संचालित कोई भी चीज़ बहुत जल्दी नष्ट हो जाएगी।” उन्होंने भविष्य के युद्धों के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा है कि वे ड्रोन युद्ध होंगे और अधिक उन्नत यूएवी वाले देश विजेता होंगे, जबकि पारंपरिक पायलट वाले लड़ाकू जेट बहुत जल्दी नष्ट हो जाएंगे।

 

Next Post

कांग्रेस मुख्यालय में जनता दर्शन के लिए रखा जाएगा मनमोहन का पार्थिव शरीर

Fri Dec 27 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (वार्ता) पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को शनिवार सुबह जनता दर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा में यह जानकारी देते हुए […]

You May Like

मनोरंजन