नारायणपुर 20 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शुक्रवार को नक्सलियों की ओर से लगाये गये शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) विस्फोट की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि, सुबह सर्चिंग के दौरान आइईडी की चपेट में आने से दोनों जवान घायल हुए है। फिलहाल घायल जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना अबूझमाड़ के कच्चापाल तोके मार्ग के पास हुई है। विस्फोट के बाद भी पुलिस का सर्च अभियान जारी था।