शहर और ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा

रतलाम: भाजपा ने शुक्रवार को 20 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी। इसमें शहर और ग्रमीण सहित जिले के अन्य विधानसभा के अध्यक्ष शामिल हैं। वहीं पांच मंडलों में घोषणा बाकी हैं।
जानकारी के अनुसार भाजपा ने शुक्रवार को शहर तथा ग्रामीण मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। घोषणा में शहर के तीन और ग्रामीण के सत्रह मंडल शामिल है। पांच मंडलों की घोषणा अभी बाकि है जिसमे शहर के दो मंडल है। शहर के तीन मंडलो के पूर्व अध्यक्ष को पुन: अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा ने पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल शहर मयूर पुरोहित, सूरजमल जैन मंडल शहर निलेश गाँधी, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल शहर आदित्य डागा, धराड मंडल ग्रामीण कमलेश पाटीदार, चन्द्रशेखर आजाद मंडल ग्रामीण अशोक धाकड़, शबरी मंडल ग्रामीण को संजय पाटीदार, आलोट मंडल आलोट को दिलीप सिंह डोडिया, ताल मंडल आलोट शुभम गुर्जर, राजमाता सिंधिया मंडल आलोट गोपाल डांगी, जोगणिया माता मंडल आलोट हरी सिंह गुर्जर, जावरा नगर मंडल जावरा राजेश शर्मा, पिपलौदा मंडल जावरा दिनेश पाटीदार, सुखेडा मंडल जावरा रितेश जैन, मिंडलेश्वर महादेव मंडल जावरा डॉ. राजेंद्र देवड़ा, डॉ. लक्ष्मीनारायण मंडल जावरा मांगीलाल पांचाल, सैलाना मंडल सैलाना पंकज राठौड़, सरवन-बेदडा मंडल सैलाना भेरू सिंह निनामा, रावटी मंडल सैलाना महेंद्र जाट, बाजना मंडल सैलाना विधानसभा नरेंद्र वसुनिया तथा राजापुरा माताजी मंडल सैलाना कैलाश झोडिया के नियुक्ति की घोषणा हुई।

Next Post

एमपीएनआरसी के अध्यक्ष तथा रजिस्ट्रार को तत्काल हटाया जाए

Sat Dec 14 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email हाईकोर्ट ने दिये प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग को आदेश जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट में प्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई करते हुए मध्य प्रदेश नर्सिंग रजिस्टेषन काउसिंल के अध्यक्ष जितेश चंद्र […]

You May Like

मनोरंजन