ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे बाइडेनः व्हाइट हाउस

ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे बाइडेनः व्हाइट हाउस

वाशिंगटन, 26 नवंबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अपने वादे के अनुसार श्री डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ के वरिष्ठ उप प्रेस सचिव एंड्रयू बेट्स ने सोमवार को संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति ने वादा किया था कि जो भी चुनाव जीतेगा, वह उसके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वह और प्रथम महिला उस वादे का सम्मान करेंगे तथा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।” उन्होंने कहा कि श्री बिडेन इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण प्रदर्शन मानते हैं।

गौरतलब है कि श्री ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी, 2025 को होगा।

Next Post

यूरोपीय संघ की 45 से अधिक रूसी तेल टैंकरों पर प्रतिबंध लगाने की योजना

Tue Nov 26 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email माॅस्को, 26 नवंबर (वार्ता) यूरोपीय संघ रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के 15वें पैकेज के हिस्से के रूप में 45 से अधिक रूसी तेल टैंकरों पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है। ब्लूमबर्ग ने दस्तावेजों का हवाला […]

You May Like