नयी दिल्ली, 12 सितंबर (वार्ता) सब्जियों और दालों की कीमतों में नरमी से इस साल जुलाई में खुदरा मुद्रास्फीति सालाना आधार पर 2.07 प्रतिशत पर और खाद्य मुद्रास्फीति शून्य से 0.69 प्रतिशत नीचे रही। इस साल जुलाई की तुलना में मुद्रास्फीति बढ़ी है, लेकिन यह पूरी तरह नियंत्रण में है। […]
व्यापार
Business News
मुंबई, 12 सितंबर (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 05 सितंबर को समाप्त में 4.038 अरब डॉलर बढ़कर नौ सप्ताह के उच्चतम स्तर 698.268 अरब डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह वृद्धि हुई है। इससे पहले, 29 अगस्त को समाप्त सप्ताह में यह 3.51 अरब […]
बेंगलुरु, 12 सितंबर (वार्ता) देश की अग्रणी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस ने 10 करोड़ शेयर 1,800 रुपये प्रति शेयर की प्रीमियम दर पर वापस खरीदने की घोषणा की है। कंपनी के निदेशक मंडल की गुरुवार शाम हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी। कंपनी ने बताया कि […]
नयी दिल्ली, 12 सितंबर (वार्ता) वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में वाहनों पर कर में कटौती के बाद फोर्स मोटर्स ने शुक्रवार को अपने यात्री वाहनों के दाम 6.81 लाख रुपये तक कम करने की घोषणा की। कंपनी ने बताया है कि ट्रैवलर मॉडल के विभिन्न संस्करणों की कीमत 1.18 […]
नयी दिल्ली, 11 सितंबर (वार्ता) इंडियन रीन्युएबल एनर्जी डेवलपमेन्ट एजेंसी (इरेडा) ने अपने बेमियादी बांड के दूसरे इश्यू के जरिये 7.70 प्रतिशत सालाना की दर पर 453 करोड़ रुपये की राशि जुटायी है। इस राशि का इस्तेमाल हरित ऊर्जा परियोजनाओं के वित्त पोषण के लिए किया जायेगा। निवेशकों ने 400 […]
मुंबई, 12 सितंबर (वार्ता) आईटी और तेल एवं गैस कंपनियों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को मजबूत खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 210.22 अंक की तेजी के साथ 81,758.95 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह गत दिवस के मुकाबले 156.04 अंक (0.19 […]
नयी दिल्ली , 11 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने राष्ट्रीय अवसंरचना वित्तपोषण एवं विकास बैंक (नैबफिड) को बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं के वित्तपोषण संबंधी मुद्दों पर वित्तीय सेवा विभाग को एक पखवाड़े में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। नैबफिड यह रिपोर्ट संबद्ध हितधारकों के साथ परामर्श कर यह […]
नई दिल्ली।जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, टोंक रोड के पास प्रतिष्ठित राजस्थान मंडपम और संबद्ध अवसंरचना परियोजनाओं के विकास हेतु एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड और राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डिवेलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आरआईआईसीओ) के बीच 3,700 करोड़ रुपये की परियोजना को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह परियोजना भारत […]
नयी दिल्ली, 11 सितंबर (वार्ता) नकली उत्पादों की वृद्धि के साथ इस समस्या से निपटने की आवश्यकता भी बढ़ गयी है जिससे देश के ऑथेंटिकेशन एवं ट्रेसबिलिटी (एएंडटी) बाजार के अगले पांच साल में 11.3 प्रतिशत की औसत वार्षिक दर से बढ़ने की उम्मीद है। ऑथेंटिकेशन सॉल्यूशन प्रोवाइडर्स एसोसिएशन (एएसपीए) […]
नयी दिल्ली, 11 सितंबर (वार्ता) एशियाई विकास बैंक (एडीबी) उत्तराखंड के टिहरी बांध के झील क्षेत्र में स्वस्थ और कार्बन मुक्त पर्यटन के ख्याल से आस पास के इलाकों में ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने की परियोजना के लिए 12.64 करोड़ डॉलर की कर्ज सहायता देगा। टिहरी झील क्षेत्र परियोजना […]