आईटी, तेल कंपनियों में लिवाली से बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार

मुंबई, 12 सितंबर (वार्ता) आईटी और तेल एवं गैस कंपनियों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को मजबूत खुले।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 210.22 अंक की तेजी के साथ 81,758.95 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह गत दिवस के मुकाबले 156.04 अंक (0.19 प्रतिशत) ऊपर 81,704.77 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 68.95 अंक चढ़कर 25,074.45 अंक पर खुला। यह खबर लिखे जाते समय 43.75 अंक यानी 0.17 फीसदी ऊपर 25,049.25 अंक पर था।

सेंसेक्स में इंफोसिस, एलएंंटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी के शेयरों में तेजी रही। वहीं, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनीलिवर और इटरनल के शेयरों में गिरावट देखी गयी।

एफएमसीजी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद को छोड़कर सभी सेक्टरों में निवेशकों ने पैसा लगाया। ऑटा, तेल एवं गैस, आईटी, स्वास्थ्य और रियलिटी समूहों में अधिक तेजी रही।

 

Next Post

लिटन दास का अर्धशतक, बांग्लादेश ने हांगकांग को दी शिकस्त

Fri Sep 12 , 2025
अबु धाबी, (वार्ता) कप्तान लिटन दास (59) के शानदार अर्धशतक की बदौलत बांग्लादेश ने हांगकांग को एशिया कप के ग्रुप बी मुकाबले में गुरूवार को एकतरफा अंदाज में सात विकेट से पीट दिया। हांगकांग को 20 ओवर में सात विकेट पर 143 रन पर रोकने के बाद बांग्लादेश ने अपने […]

You May Like