वाशिंगटन 11 मई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चार दिन के तनाव के बाद संघर्ष विराम पर राजी होने के लिए भारत और पाकिस्तान की प्रशंसा की है और कहा है कि शांति स्थापित होने के बाद अब वह दोनों देशों के साथ व्यापार और कश्मीर मुद्दे के […]
विदेश
World News
बीजिंग/नई दिल्ली, (वार्ता) चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से बात की और उम्मीद जताई कि भारत और पाकिस्तान बातचीत और परामर्श के जरिए मतभेदों को सुलझाएंगे और स्थिति को और खराब होने से बचाएंगे। चीन के विदेश मंत्रालय के अनुसार बातचीत में एनएसए […]
कोलंबो, 11 मई (वार्ता) श्रीलंका के मध्य प्रांत में स्थित कोटमाले में रविवार सुबह एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से आठ लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों में पांच पुरुष और बाकी महिलाएं हैं। पुलिस ने बताया कि […]
ढाका, 10 मई (वार्ता) पिछले वर्ष अगस्त में शेख हसीना सरकार को गिराने वाले शक्तिशाली छात्र संगठन से जुड़े नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के सैकड़ों विद्यार्थी कार्यकर्ता और नेता ढाका के शाहबाग चौराहे पर धरना दे रहे हैं और अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। नेशनल […]
इस्लामाबाद/वाशिंगटन, 10 मई (वार्ता) भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी विदेश विभाग ने इस्लामाबाद में अपने राजनयिक कर्मियों को अपनी आवाजाही सीमित रखने का निर्देश दिया है। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए, एक संक्षिप्त प्रेस विज्ञप्ति में, विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा, “हमने एहतियात के […]
नयी दिल्ली/वाशिंगटन, 10 मई (वार्ता) अमेरिका की पहल और मध्यस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान शनिवार को पूर्ण एवं तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गये। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया ‘ट्रुथ सोशल’ हैंडल पर यह घोषणा की। उन्होंने एक पोस्ट में कहा, “मुझे यह घोषणा करते […]
इस्लामाबाद, 10 मई (वार्ता) पाकिस्तान के पूर्व एयर मार्शन मसूद अख्तर ने स्वीकार किया है कि भारत की ओर से पाकिस्तान स्थित सैन्य प्रतिष्ठानों पर किए गए सटीक हमलों के कारण देश मुश्किल घड़ी में है। सेवानिवृत्त एयर मार्शल ने टेलीविजन पर एक साक्षात्कार में कहा, ”मौजूदा समय में हम […]
बीजिंग, 10 मई (वार्ता) चीन और अमेरिका ने शनिवार को स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में अर्थव्यवस्था और व्यापार पर उच्च स्तरीय वार्ता की। यह जानकारी सरकारी चाइना सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) ने दी। चीन के उप प्रधानमंत्री हे लिफेंग और अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के बीच वार्ता स्थानीय समयानुसार सुबह 10 […]
यरुशलम/रामल्लाह, 10 मई (वार्ता) इजरायली लड़ाकों ने उत्तरी वेस्ट बैंक के जेनिन में इस्लामिक जिहाद आंदोलन के प्रमुख को मार गिराया है। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) और इजरायल पुलिस ने एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी है। बयान में कहा गया है कि फिलिस्तीनी आतंकवादी नूर बेतावी ने एक […]
वाशिंगटन, 10 मई (वार्ता) अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शनिवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से बात की और भारत के साथ जारी सैन्य संघर्ष रोकने तथा बातचीत शुरू करने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की। अमेरिका के विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने […]